गुरुग्राम: सैक्टर 4-7 के राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय में स्थापित किया गया माडल बूथ।
गुरूग्राम जिला में लोकसभा चुनाव के लिए चारों विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं के लिए पिंक बूथ, नौजवान वोटरों के लिए यूथ बूथ और दिव्यांग मतदाताओं के लिए स्पेशल बूथ स्थापित किए गए हैं। गुरूग्राम शहर के सैक्टर 4-7 के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय परिसर में सुंदर सजावट कर एक मॉडल बूथ स्थापित किया गया है।