गुरुग्राम: गुरुग्राम जिले में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले 02 साईबर ठग गिरफ्तार।
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले 02 आरोपियों को पश्चिम पुरी, दिल्ली से काबू करने अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान अरविंद गौतम निवासी अमन विहार,दिल्ली व सुनील चौहान निवासी सोनीपत के रूप मे हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से 8 मोबाईल फोन,7 सिम कार्ड,डेबिट कार्ड व 50 हजार रुपए की नगदी बरामद की गई है।