गुरुग्राम: SEC 16 में एयर इंडिया ऑफिस में जिला रेडक्रॉस सोसायटी गुरुग्राम ने रक्तदान शिवर का किया आयोजन।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी गुरुग्राम द्वारा आज दिनांक 23 मई 2024 को सेक्टर 16 स्थित एयर इंडिया ऑफिस, वाटिका वन ऑन वन में उपायुक्त गुरुग्राम निशांत कुमार यादव व अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार मीणा के दिशा निर्देशन पर रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार के मार्गदर्शन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां 92 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।