गुरुग्राम: लघु सचिवालय में पुलिस कमिश्नर ने स्पेशल बूथ पर किया मतदान, कहा- हर नागरिक को करना चाहिए अपने वोट के अधिकार का प्रयोग
लघु सचिवालय परिसर में प्रथम तल पर बनाए गए विशेष मतदान केंद्र में आज गुरूग्राम के पुलिस कमिश्रर विकास अरोड़ा ने पोस्टल बैलेट पेपर से अपना वोट डाला। उन्होंने जिला के मतदाताओं से 25 मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए बनाए गए सचिवालय के बूथ पर आज सुबह जिला के पुलिस कमिश्रर ने मतदान किया।