गुरुग्राम: जिले में शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा देकर ठगों ने एक व्यक्ति से की ₹87,384 की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
शेयर बाजार में निवेश करने पर एक दिन में मूलधन को तीन गुना करने का झांसा देकर ठगों ने एक व्यक्ति से 87,384 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस वेस्ट ने केस दर्ज कर लिया है। गुप्ता काॅलोनी निवासी जितेंद्र बल्हारा ने एक अप्रैल को टेलीग्राम पर विज्ञापन देखा, जिसमें कुछ निवेश योजना को दिखाया गया था।