जमुई: सिरचंद नवादा से गायब बालक अभिषेक का आठ दिनों बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन अनहोनी की घटना से चिंतित
Jamui, Jamui | Feb 15, 2025 सिरचंद नवादा से 14 वर्षीय अभिषेक कुमार पिछले आठ दिनों से लापता हैं, जिसका शनिवार की शाम 5:00 बजे तक भी कुछ सुराग नहीं मिल पाया है और न ही पुलिस अबतक बालक को ढूढने में कामयाब हुई है। पीड़ित पिता अमित राव ने टाउन थाना में आवेदन देकर पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बालक का सुराग नहीं मिलने की वजह से पूरा परिवार चिंतित हैं।