जमुई: आज़ाद नगर में इस्लाहुल मुस्लेमीन कमिटी का गठन, बैठक में लोगों को सौंपी गई जिम्मेदारी, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Jamui, Jamui | Feb 15, 2025 शहर स्थित आज़ाद नगर में वार्ड पार्षद फिरोज आलम उर्फ डीसू के आवास पर शनिवार की शाम 7:30 बजे वरिष्ठ अधिवक्ता डा. मासूम रजा की देखरेख में मोहल्लेवासियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आज़ाद नगर में इस्लाहुल मुस्लेमीन कमिटी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से कमिटी का विस्तार कर लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।