बैतूल नगर: ग्राम रावनवाड़ी में खेत में सो रहे युवक पर जानलेवा हमला, 112 की फुर्ती से बची जान, युवक गंभीर घायल
बैतूल एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खेत में अपने घर के बाहर सो रहे एक युवक पर आधी रात अज्ञात हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया घटना बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र की पाढर चौकी अंतर्गत ग्राम रावणवाड़ी की है। बताया जा रहा है कि रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे, 32 वर्षीय बलदेव कवड़े अपने खेत में बने मकान के सामने पलंग पर सो रहे थे।