ऊना: हमीरपुर रोड़ पर जुएबाज़ी के आरोप में गलुआ के युवक को किया गया काबू, मामला दर्ज
सदर थाना ऊना के तहत पड़ते हमीरपुर रोड़ ऊना में शुक्रवार शाम को पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा लगाते हुए काबू किया है। पुलिस ने संदीप कुमार निवासी गलुआ के पास से 3495 रुपये की नकदी व दड़े सट्टे की पर्चियां भी बरामद की है। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को मामले की पुष्टि एएसपी संजीव भाटीया ने की है।