ऊना: विधायक विवेक शर्मा ने जोगीपंगा में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, सुनी जनसमस्याएं
कुटलैहड़ विस् क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को जोगीपंगा में अधिकारियों संग बैठक कर क्षेत्र की जनसमस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने 26 नए बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा की और जल शक्ति विभाग को लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों को गांव-वार्डों में जाकर समस्याएं सुलझाने को कहा। इसके बाद उन्होंने लोगों की समस्या भी सुनी।