शंभूगंज: बरौथा गांव में वृद्ध को भोजन-पानी बंद कर घर से निकाला, थाने में शिकायत दर्ज
बरौथा गांव में वृद्ध धनेश्वर यादव को घर में भोजन पानी बंद कर बड़ा पुत्र ललन यादव और पुत्रवधू रूबी देवी ने घर से बाहर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित वृद्ध धनेश्वर यादव शनिवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाया है। शंभूगंज पुलिस ने वृद्ध धनेश्वर यादव के शिकायतों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।