शंभूगंज: शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में रसीद खत्म होने से पाठा बलि व मुंडन के लिए आए सैकड़ों लोग लौटे
शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन के द्वारा तिलडीहा दुर्गा मंदिर में पाठा बलि व मुंडन का संकल्प शुल्क रसीद काटने की व्यवस्था की थी। जिसको लेकर प्रखंड मुख्यालय में काउंटर खोला गया था। जहां शुक्रवार की दोपहर बाद 2 बजे ही संकल्प शुल्क रसीद खत्म हो जाने के कारण सैकड़ो लोग बगैर संकल्प शुल्क रसीद कटाए ही वापस लौट गए। बीडीओ ने बताया रसीद मंगाया जा रहा है।