🔴 जबलपुर: शेल्बी हॉस्पिटल में आग से मचा हड़कंप!
जबलपुर के अहिंसा चौक स्थित शेल्बी हॉस्पिटल में रविवार तड़के आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान गंभीर मरीजों को गोद और कंधों पर उठाकर बाहर निकाला गया। राहत की बात रही कि किसी की जान नहीं गई।
🔥 परिजनों ने उठाए सवाल
फायर अलार्म और रैंप की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए परिजनों ने करीब ₹5–6 लाख के सामान के नुकसान का दावा किया।
🏥 अस्पताल प्रबंधन का पक्ष
प्रबंधन के अनुसार, दमकल और हॉज रील्स की मदद से सुबह करीब 5:10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। नुकसान का आकलन कर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है।
अब सवाल है—क्या अस्पताल की अग्नि-सुरक्षा और आपातकालीन निकासी व्यवस्था की जांच होगी?
📍 स्थान: अहिंसा चौक, जबलपुर, मध्य प्रदेश
🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ — हर खबर तक, सच के साथ।
📲 Follow करें:
👉 सच तक पत्रिका News
👉 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
---
#Jabalpur #ShalbyHospital #VijayNagar #HospitalFire #FireSafety MadhyaPradesh BreakingNews SachTakPatrikaNews DeepakVishwakarma PatientSafety