कहरा: श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र के जन्म महोत्सव के अवसर पर सत्संग बिहार से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
रविवार को श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र के जन्म महोत्सव के अवसर पर सत्संग बिहार से निकाली गई भव्य शोभायात्रा। इस शोभायात्रा में संतों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु कीर्तन भजन करते हुए शामिल हुए। यह शोभायात्रा सत्संग बिहार से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः वापस सत्संगबिहार लौट गए। सत्संग बिहार में आज कई कार्यक्रम होंगे।