शाहजहांपुर: सदर बाजार क्षेत्र में बस अड्डे पर दबंगों ने रोडवेज के ARM के साथ की मारपीट, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रोडवेज विभाग के एआरएम आरएस पांडेय ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रोडवेज बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों के लिए सुविधाएं करा रहे थे।तभी बस अड्डे के सामने टेक्सी स्टैंड चलाने वाले दबंग वहां आकर यात्रियों को एसी बस में कम किराये का लालच देकर यात्रियों को ले जाने लगे।विरोध करने पर दबंगो ने उनके ऊपर हमला कर दिया।पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।