शाहजहांपुर: चौक कोतवाली में दो फार्मासिस्ट समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, CO सिटी ने दी जानकारी
राजकीय मेडिकल कालेज में एक जून को गार्ड ने दवाओं से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी थी। सीएमएस डाक्टर नैपाल सिंह ने जांच कर चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल, फार्मासिस्ट मोहम्मद जुबैर अली की भुमिका संदिग्ध पाई। जांच पूरी कर सीएमएस ने चौक कोतवाली में दोनो फार्मासिस्ट समेत चार के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है ।