शाहजहांपुर: रोजा के कहेलिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर बिहार के यात्री की मौत, शनिवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
बिहार के किशनगंज जिले के थाना पहाड़ कट्टा क्षेत्र के सीताझड़ी निवासी 39 साल के चितरंजन यादव अवध आसाम ट्रेन से अन्य साथियों के साथ मजदूर करने दूसरे राज्य में जा रहे थे। रोजा के कहेलिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर चितरंजन की मौके पर मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।