छीपाबड़ोद: प्रेम सिंह महाविद्यालय में 'एक शाम लोक तंत्र के नाम' कार्यक्रम का आयोजन हुआ
छीपाबड़ौद के श्री प्रेमसिंह सिंघवी राजकीय महाविद्यालय में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 'एक शाम लोकतंत्र के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के प्रति आमजन को जागरूक करना और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम प्रभारी दारासिंह मीणा ने कहा कि देश के भविष्य के लिए प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। ईएल