रीवा के वार्ड क्रमांक 8 के आनंद नगर, बोदा बाग क्षेत्र में कथित अनधिकृत प्लाटिंग और बिना विकास अनुज्ञा निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम बोदा की खसरा नंबर 533 की भूमि को आवश्यक अनुमति के बिना प्लाटों में बांटकर बिक्री की गई और अब इसी क्षेत्र में निर्माण कार्य जारी है। रहवासियों के मुताबिक मामले की जानकारी नगर निगम को देने के बाद अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि संबंधित प्लाटिंग को वर्ष 2025 में अवैध घोषित किया गया था। महापौर अजय मिश्रा बाबा ने मामला संज्ञान में आने की बात कहते हुए कमिश्नर से चर्चा करने की जानकारी दी है।#Rewa #रीवा #RewaNews #AnandNagar #BodaBag #नगरनिगम #NagarNigamRewa #IllegalPlotting #अवैधप्लाटिंग #UnauthorizedConstruction #ConstructionNews #RewaDevelopment #MPNews #MadhyaPradesh #Mayor #AjayMishraBaba #BreakingNews #LatestNews