युवाओं को नशे के खिलाफ करना होगा शंखनाद- श्री भूषण
माय भारत का नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम सम्पन्न
भाषण, पेंटिंग, नाटक एवं समूह सहित कई प्रतियोगिता आयोजित
-----
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में माय भारत केन्द्र द्वारा अशासकीय फ्यूचर स्टॉर स्कूल में गुरूवार को नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री कैलाश पाराशर ने की। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल डायरेक्टर श्री योगेश तिवारी, डीजी मेम्बर श्री आशुतोष गौतम, जिला युवा अधिकारी श्री तनिष्क सक्सेना मौजूद रहे। इस मौके पर सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने कहा कि वर्तमान में नशे की गिरफ्त में युवा सबसे अधिक आते जा रहे हैं, जिन्हें विकसित भारत की परिकल्पना के अनुसार नशामुक्त बनाने की दिशा में राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। आप सभी नशे के खिलाफ जनजागरण करते हुए समाज को नशामुक्ति के लाभ बताऐं और उन्हें इसके दुष्परिणामो से समाज में होने वाले अपराधो के प्रति सचेत करें। इस अवसर पर नशामुक्ति के प्रति जागरूकता का संकल्प भी लिया गया।
इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी श्री कैलाश पाराशर ने कहा कि समाज में नशा कई अपराधो को जन्म देता है, इसलिए इसके समूल नाश का एक ही उपाय है कि जागरूक किया जाये और लोगो को नशे से दूर रहने के लिए ठोस कदम समाज स्तर पर उठाऐं जाये। इस दोरान स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम परिचय जिला युवा अधिकारी श्री तनिष्क सक्सेना ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री गिर्राज किशोर शर्मा एवं आभार लेखाधिकारी श्री दिलिप सुमन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, शील्ड एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री शिवकुमार दौहरे, सुश्री तनवी दुबे, श्री इश्वर वैष्णव, श्री महेन्द्र दोहरे, श्री भोला, श्री अंकित शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा एवं स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।
इन प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता
मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित वाद विवाद भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चेतना गूर्जर, द्वितीय परिधि गौड, तृतीय स्थान सायना अंसारी ने प्राप्त किया तो वहीं लोक नायक समूह नृत्य में मोक्षदा ग्रुप प्रथम, सरस्वती ग्रुप द्वितीय एवं प्रियंका पटेलिया ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा, इसके बाद नारा लेखन में प्रथम निशा राजोरिया, विनय वैष्णव द्वितीय एवं सचिन वेष्णव तृतीय स्थान पर रहे, कविता वाचन में आकाश गिनार, नाटक में धेर्यवर्धन ग्रुप एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में आभा मीणा प्रथम, सिद्धी जादोन द्वितीय एवं शालिनी मेहरा तीसरे स्थान पर रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
8 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026