जनपद आजमगढ़ के फूलपुर कस्बे में पिछले लगभग 50 वर्षों से लाल भरूआ मिर्च की पारंपरिक मंडी लगती आ रही है। यहां से तैयार होने वाली लाल भरूआ मिर्च प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल तक भेजी जाती है। बड़ी संख्या में आसपास के किसान मिर्च की खेती पर निर्भर हैं, जो उनके भरण पोषण का प्रमुख साधन है ।