तहसील मड़ावरा के धुरवारा गाँव में शनिवार की शाम करीब 7 बजे एक शराबी पति ने अचानक से पत्नी के साथ मारपीट कर दी जिससे पीड़ित पत्नी मरणासन्न हो गयी। तभी किसी व्यक्ति ने डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुँची और मरणासन्न महिला को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।