लखीमपुर: करोड़ों खर्च के बावजूद राजापुर ओवरब्रिज पर घना अंधेरा, दीपावली पर भी नहीं जलीं सोलर लाइटें, जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही
लखीमपुर खीरी। शहर के राजापुर ओवरब्रिज पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद रोशनी की व्यवस्था बदहाल है। ओवरब्रिज पर लगी सोलर लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक इनकी सुध लेना जरूरी नहीं समझा।