कोईलवर: गीधा में उपमुख्यमंत्री और भोजपुर जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा का भव्य स्वागत
पटना से आरा जाने के क्रम में माननीय उप मुख्यमंत्री सह भोजपुर जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा का सोमवार को गीधा में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया। स्वागत कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे के करीब आयोजित किया गया।