बुधवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में यातायात सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिेक पुलिस द्वारा जागरूकता के साथ—साथ विशेष प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत बुधवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों को तोड़ने पर 300 चालान काटे गए, जिनमें से से 259 चालान हेलमेट से संबंधित रहे। वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया।