रूड़की: भगवानपुर रोड से पुलिस ने नशे के एक तस्कर को किया गिरफ्तार,स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू किया बरामद
गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चलते भगवानपुर थाना क्षेत्र के झिड़ीयान ग्रंट निवासी फरमान पुत्र नूरहसन नाम के नशे के तस्कर को आज भगवानपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फरमान के पास से 4.30 ग्राम स्मैक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।