भटवाड़ी: डीएम ने मुखवा-जांगला मोटर मार्ग निर्माण को लेकर मुखवा में संबंधित अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी ने कहा कि यह मार्ग न केवल आवागमन की सुविधा से बल्कि क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक, सामरिक और आर्थिक विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद के हर्षिल,मुखवा,जांगला मोटर मार्ग निर्माण हेतु क्षतिपूरक वृक्षारोपण (CA) के लिए राज्य सरकार की भूमि उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।