भटवाड़ी: गंगोत्री हाईवे स्वारीगाड के पास छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है, फिलहाल यातायात सुचारु है
गुरुवार को गंगोत्री हाईवे स्थान स्वारीगाड़ के पास मलबा और बड़े बड़े पत्थर आने के कारण बंद हो गया था,जिस कारण यहां वाहनों की आवाजाही तो रोक गई थी,लेकिन कांवड़िए यहां जान जोखिम में डालकर आवजाही कर रहे थे,बीआरओ ने स्वारीगाड के पास युदस्तर से कार्य कर गंगोत्री हाईवे दोपहर 2 बजकर 37 मिनट वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है।