जमुई: जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात बोलोरो सवार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो घायल
Jamui, Jamui | Jun 19, 2025 जमुई -मलयपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह 8 बजे के करीब तेज रफ्तार अज्ञात बोलोरो सवार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में एक मासूम सहित दो लोग घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए 112 पुलिस की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। जहां महिला और एक मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।