जमुई: खैरमा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 18, 2025 जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग पर खैरमा के पास बुधवार की रात करीब 9:00 बजे सड़क पर बालू गिरे होने की वजह से तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।