शिवहर: जिला पुलिस ने पांच दिन के अंदर जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग के दौरान ₹12.93 लाख किए जब्त - एसपी
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर पिछले 5 दिनों में जिला पुलिस ने ₹12.93 लाख बरामद किए हैं। जब्त रुपए की डीडीसी की अध्यक्षता में गठित टीम जांच कर रही है।