शिवहर: कोलकाता से आई कंपनी की टीम के साथ नगर थाना पुलिस ने साइकिल दुकान में मारी रेड, कोलेस्ट्रॉल मोबिल के 24 नकली डिब्बे बरामद
नगर थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर कोलकाता से आई कोलेस्ट्रॉल (मोबिल) कंपनी की टीम के साथ नगर थाने के दरोगा लखेन्द्र कुमार व शचि कुमारी के साथ शहर न्यू भारत साइकिल दुकान में रेड मारी। पुलिस को कोलेस्ट्रॉल (मोबिल) के 24 नकली डिब्बे बरामद हुए। वहीं दुकानदार फरार हो गया है।