शिवहर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा देकुली धाम मंदिर परिसर में चलाया गया सफाई अभियान।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षणार्थियों ने देकुली धाम स्थित भुनेश्वरनाथ मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया है। संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों एवं अधिकारियों के द्वारा श्रमदान कर पूरे मंदिर परिसर को पानी से धुलाई कर साफ किया गया।