औरंगाबाद में कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, 20 जिलों के 72 प्रखंड अध्यक्ष जुटे
कुटुंबा। औरंगाबाद जिले के कुटुंबा स्थित तमसी मोड़ के एक रिजॉर्ट में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय राज्यस्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर में औरंगाबाद समेत बिहार के 20 जिलों के कुल 72 प्रखंड अध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं।
शिविर में कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और आधुनिक राजनीति के बदलते स्वरूप पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क तथा जन लामबंदी के आधुनिक तरीकों की भी जानकारी दी जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष पार्टी के ब्रांड एम्बेसडर हैं। पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और आम लोगों से बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन जनसंवाद, श्रमदान और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं को बदलते राजनीतिक एवं डिजिटल दौर के अनुरूप तैयार करना है।
#Bharatcrimelivenews
#Congress #Aurangabad #Kutumba #BiharCongress #ट्रेनिंगकैंप #CongressTrainingCamp #RajeshKumar #CongressBihar #PoliticalTraining #जनसंवाद #संगठन #BiharNews