लोहरदगा: भाटखिजरी से लाये गए अज्ञात मरीज की सदर अस्पताल में हुई मौत
रविवार सुबह भटखिजरी गांव के स्थानीय लोगों ने कॉल कर एंबुलेंस बुलाया था। एम्बुलेंस द्वारा गंभीर रूप से बीमार अज्ञात युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी इलाज के क्रम में 10:30 बजे मृत्यु हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि मृतक युवक को जब अस्पताल लाया गया था तो वह गंभीर रूप से बीमार था। देर शाम समाचार बनाए जाने तक मृतक की पहचान नहीं हुई थी।