जमुई: खरीफ महाभियान का आगाज, आधुनिक खेती अपनाने पर डीएम ने दिया जोर
Jamui, Jamui | Jun 8, 2026 जिला स्तरीय खरीफ महाभियान के तहत सोमवार 2 बजे के करीब आयोजित कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम नवीन ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने पर बल दिया। साथ ही प्राकृतिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग और 25 जून तक एक लाख फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया।