बतौली: सरगुजा जिले के बतौली में 10 लाख की सड़क पर 3 करोड़ की दूसरी सड़क, जांच के आदेश
आज दिनांक 11 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत बतौली में एक ही सड़क पर दो विभागों द्वारा निर्माण कराने का मामला सामने आया है। R.E.S. की देखरेख में करीब 10 लाख रुपये की सीसी सड़क बनने के कुछ ही समय बाद उसी सड़क पर PWD ने करीब 3 करोड़ रुपये की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।