समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 13 नवम्बर 2026
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश
आज दिनांक 13 नवम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक, बक्सर श्री शुभम आर्य द्वारा छठ महापर्व के मद्देनजर बक्सर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
इस दौरान रामरेखा घाट, सिपाही घाट, महादेवा घाट एवं रानी घाट का बारीकी से जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर एवं नगर पंचायत चौसा को सभी छठ घाटों तक पहुंच पथ एवं घाटों की समुचित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर स्थानीय गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति कराने का निर्देश दिया। साथ ही, गंगा नदी में मजबूत बैरिकेडिंग कराने एवं सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
वहीं, पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख छठ घाटों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, भीड़ नियंत्रण, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तत्पर रहने को कहा।
जिला प्रशासन, बक्सर की श्रद्धालुओं से अपील है कि वे निर्धारित एवं सुरक्षित छठ घाटों पर ही अर्घ्य अर्पित करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सुरक्षित एवं स्वच्छ छठ महापर्व के आयोजन में प्रशासन का सहयोग करें।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar
Buxar, Bihar | Nov 13, 2026