भिनगा: कमदी पुलिया के पास से एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार, 18 लीटर नाजायज कच्ची शराब भी बरामद
प्रभारी निरीक्षक सिरसिया भानु प्रताप सिंह मय पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर कमदी पुलिया के पास से 01 अभियुक्त जितेन्द्र सोनी निवासी सिरसिया श्रावस्ती को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के कब्जे से 18 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया है। वहीं आरोपी के विरुद्ध थाना सिरसिया पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।