भिनगा: बसंतापुर के पास मवेशी चराने गया व्यक्ति नहाने के दौरान राप्ती नदी में डूबा, गोताखोरों ने बाहर निकाला शव
बसंतापुर के पास राप्ती नदी किनारे घर से मवेशी चराने गया संदीप राप्ती नदी में नहाने के लिए चला गया वहीं पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मेहनत कर संदीप के शव को पानी से बाहर निकाल लिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई।