जहानाबाद: निसारपुरा गांव में डीजे संचालक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
जहानाबाद भेलावर थाना क्षेत्र के निसरपुरा गांव में 19 वर्षीय डीजे व डेकोरेशन संचालक शिवम कुमार उर्फ गोलू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि गांव के ही युवकों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर उसे खेत में फेंक दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। तो वहीं मामले में भेलावर थाना में कांड संख्या-194/26 दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।