Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
rashidkhan11
No video available
1
छिंदवाड़ा नगर: Tamam Awaam Ko Rashid Khan ki Taraf se Eid Mubarak . #chhindwara #chhindwara_update
Chhindwara Nagar, Chhindwara
| May 13, 2021
#chhindwara
#chhindwara_update
#other
MORE NEWS
पीटीएस 8वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल छिन्दवाड़ा में 15वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026
नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं व्यवस्थित करने की कार्रवाई ============================================================ नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देशानुसार नरसिंहपुर रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के पास, राम मंदिर के आसपास, शनिचरा बाजार पानी टंकी क्षेत्र, जनसेवक स्कूल के पास तथा शनिचरा बाजार मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों एवं फुटकर व्यापारियों को सड़क से हटाकर व्यवस्थित किया गया। साथ ही अनाउंसमेंट के माध्यम से सभी व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित क्षेत्र में ही सामान रखकर व्यवसाय करें तथा सार्वजनिक सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें। नगर निगम द्वारा चेतावनी दी गई है कि भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित सामग्री जप्त करने एवं चालानी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने सभी व्यापारियों से शहर की यातायात एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026
शहर के होटल-रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस =========================================================== नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी.राय के निर्देशानुसार शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज शहर के होटल एवं रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व फायर अधिकारी श्री अभिषेक दुबे ने अपनी टीम के साथ किया। जांच के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में स्थापित फायर फाइटिंग सिस्टम, फायर अलार्म, फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट सिस्टम तथा आपातकालीन निकास मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट एवं वार्षिक फायर ऑडिट से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं पाई गईं। इस पर नगर निगम द्वारा संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। फायर अधिकारी श्री अभिषेक दुबे ने बताया कि किसी भी नए व्यावसायिक प्रतिष्ठान के निर्माण से पूर्व नगर निगम से भवन निर्माण अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। इसी प्रक्रिया के दौरान फायर प्लान की स्वीकृति के लिए आवेदन किया जाता है, जिसके आधार पर व्यवसाय की प्रकृति के अनुसार निरीक्षण कर अनुमोदन प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद फायर प्लान के अनुरूप फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी किया जाता है, जिसकी वैधता तीन वर्ष होती है। इस अवधि में प्रतिवर्ष फायर ऑडिट कराना अनिवार्य है, जबकि तीन वर्ष पूर्ण होने पर सर्टिफिकेट का नवीनीकरण कराना आवश्यक होता है। नगर निगम ने सभी होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों से अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित अवधि में आवश्यक सुधारात्मक कार्य करने की अपील की है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना की स्थिति में जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को रोका जा सके।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर युग महक फाउंडेशन ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ ============================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुसरे के मार्गदर्शन पर परामर्शदाता श्रीमती स्वाति सूर्यवंशी के नेतृत्व में युग महक फाउंडेशन द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड तामिया के ग्राम जमुनियाखुर्द में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मिट्टी और खाद से बने विशेष बल्बों में बीजों का रोपण किया गया। बताया गया कि वर्षा ऋतु आने पर इन बल्बों को जंगल में डाला जाएगा, जिससे बीज अंकुरित होकर पौधों का रूप लेंगे और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में योगदान देंगे। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रीना सूर्यवंशी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं उसके महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्री गजेंद्र बैतरी, श्रीमती ज्योत्सना केचें, श्रीमती सोनी सहित ग्राम की महिलाओं ने सहभागिता की।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026
आरसेटी के सिलाई प्रशिक्षणार्थियों ने किया एफडीडीआई छिंदवाड़ा का शैक्षणिक भ्रमण =========================================================== मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण गुरुवार को फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया। भ्रमण का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को परिधान, फैशन डिज़ाइन तथा उद्योग से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और रोजगार के अवसरों से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने संस्थान के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, डिज़ाइन स्टूडियो और प्रशिक्षण सुविधाओं का अवलोकन किया। एफडीडीआई के अधिकारियों एवं संकाय सदस्यों ने उन्हें फैशन डिज़ाइन, फुटवियर डिज़ाइन, उत्पाद विकास तथा उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। संस्थान द्वारा फैशन, फुटवियर एवं रिटेल प्रबंधन के क्षेत्र में उपलब्ध कराए जा रहे प्रशिक्षण और शिक्षा कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने कौशल को और बेहतर बनाने के साथ-साथ स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसरों को समझने में सहायता मिली। उन्होंने संस्थान की आधुनिक सुविधाओं और व्यावहारिक प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना की। आयोजकों के अनुसार ऐसे शैक्षणिक भ्रमणों का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को वास्तविक कार्य वातावरण से परिचित कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियों ने एफडीडीआई प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026