हरदोई: अयोध्या धाम के प्रमुख कथावाचक सुखनंदन शरण ने हरदोई पहुंचकर किया हनुमान चालीसा का पाठ
Hardoi, Hardoi | Feb 1, 2024 रघुकुल तुम्हारी याद सदा आती रहे भजन के साथ अयोध्या से आए प्रमुख कथा वाचक सुखनंदन शरण ने श्री कृष्ण जन्म सेवा दल के 37वें हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया। रेलवे गंज स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित 37वें हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन में कथा वाचक सुखनंदन शरण ने कहा कि वे हर कथा में ये निवेदन करते हैं कि हमेशा भगवान को याद करें।