हरदोई: ग्राम पंचायत बर्रा सराय में नवनिर्मित गौशाला का ब्लॉक प्रमुख एवं बीडीओ ने किया उदघाटन कहा गौशाला निर्माण होने से किसानों
Hardoi, Hardoi | Feb 1, 2024 हरदोई के टड़ियावां क्षेत्र में किसानों को आवारा गौपशुओं से निजात दिलाने और गौवंश संरक्षण के लिए ग्राम पंचायत बर्रा सराय में नव निर्मित गौशाला का ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश और BDO नरोत्तम कुमार ने गुरुवार को उदघाटन किया। यह गौशाला करीब 150 पशुओं को संरक्षित कर सकेगी।गौशाला में पशुओं के खानपान की भी व्यवस्था की गई है। देखरेख के लिए केयरटेकर की नियुक्ति की गई है।