महोबा: पुलिस लाइन में परेड का एसपी शशांक सिंह ने किया निरीक्षण, अनुशासन का लिया जायजा और परेड की सलामी ली
Mahoba, Mahoba | Jul 17, 2026 परेड का आयोजन किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की ड्रिल, कदमताल, टर्नआउट और अनुशासन का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टर, ड्यूटी व्यवस्था और अभिलेखों का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को समयबद्धता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।