आरा: प्रधानमंत्री की मां को गाली देने पर सांसद ने कहा, वो नाट्यकार हैं, झूठे इमोशन से खेल रहे हैं
Arrah, Bhojpur | Sep 2, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बोले कि उनकी मां को गाली दी गई है वह कभी ऐसा सोच नहीं थे कि बिहार में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोगों के द्वारा ऐसा किया जाएगा। इस बयान पर आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि वह नाटककार है। झूठे इमोशन से खेलने का प्रयास कर रहे हैं। बिहार की जनता को चुनाव आने की वजह से भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।