बाह: बटेश्वर मेले में कलमकार संगम का आयोजन, एडीएम और जिला पंचायत अध्यक्ष ने की सहभागिता
बटेश्वर मेले के दौरान शुक्रवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले कलमकार संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडीएम आजाद भगत सिंह, जिला सूचना अधिकारी शेलेंद्र शर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया शामिल हुईं। आयोजन में पत्रकारों के साथ अतिथियों ने संवाद किया। कलमकार संगम में पत्रकारिता, संगठन की एकजुटता और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा हुई।