राजस्थान पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दिसंबर के प्रथम सप्ताह से मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी (यूके) के सहयोग से ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ पुलिसकर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे। इसके प्रभाव का वैज्ञानिक विश्लेषण भी किया जाएगा, जिससे पुलिसकर्मियों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को समझने और उनके कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
इस संबंध में पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव शर्मा ने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर एमओयू के क्रियान्वयन एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।
Barmer, Barmer | Nov 21, 2026