पचरुखी: पड़ौली के सामने रेलवे ट्रैक पर मिला शव
पड़ौली के सामने रेलवे ट्रैक से शव बरामद पचरुखी थाना क्षेत्र के पड़ौली के सामने रेलवे ट्रैक से शनिवार की दोपहर 12 बजे पुलिस ने एक शव बरामद किया। शव क्षत विक्षत होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है।