पचरुखी: उखई दलित बस्ती में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया
उखई दलित बस्ती में शनिवार को दोपहर दो बजे डा० अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उखई पंचायत के वार्ड 12 स्थित महादलित टोला में आयोजित कैम्प में राशन , जन्म मृत्य प्रमाण पत्र, आवास , बिजली , आयुष्मान कार्ड , जॉब कार्ड और जन समस्याओं को संबंधित विभाग को भेजा गया।